• Thu. Oct 15th, 2026

GNEWS18

G-NEWS18

इधर परदेश गया पति, उधर पुराने प्रेमी संग पत्नी हुई फुर्र,2 बच्चों की मम्मी पर चढ़ा प्यार का ऐसा सुरूर कि…

कहते हैं कि अगर प्यार परवान चढ़ जाए, तो फिर वो शादी के बंधन को भी नहीं देखता है. ऐसा ही कुछ मामला इटावा जनपद के ऊसराहार थाना क्षेत्र के एक गाँव से सामने आया है, जहां एक 32 बर्षीय महिला अपने पति को धोखा देकर पुराने प्रेमी संग फरार हो गई. आइए पूरा मामला जानते हैं.
प्यार तमाम बंधनों से, यहां तक कि शादी के बंधन से भी मुक्त होता है.

ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि इटावा जनपद के ऊसराहार थाना क्षेत्र के एक गाँव से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के 13 साल बाद दो बच्चों की मां अपने बच्चे व घर-बाड़ सब छोड़ अपने पुराने प्रेमी संग फरार हो गई. जाते-जाते अपने पति के जीवन की गाढी कमाई के करीब आठ लाख कीमत के जेवरात और रखे हुए दस हजार रुपये पर भी हाथ साफ कर गई. अब पत्नी के इस कांड से पति काफी परेशान है. पति ने इस पूरे मामले को लेकर थाने में अपनी पत्नि की बरामदगी के लिए आवेदन दिया है. लेकिन कोई सुनवाई नही होने से‌ परेशान पति ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव की चौखट पर पहुंचकर पत्नी की बरामदगी की गुहार लगाई आवेदन प्राप्त होने के बाद पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए गुमशुदा में अभियोग दर्ज कर लिया हैं। और शादीशुदा की तलाश शुरु कर दी हैं।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *