महेवा ब्लॉक के अन्तर्गत बल्लमपुर गाँव स्थित प्राथमिक विद्यालय में मिड-डे मील (दोपहर का भोजन) के संचालन में गंभीर अनियमितताएँ सामने आई हैं। ग्राम प्रधान पति राम तिवारी ने बुधवार दोपहर 12 बजे बताया कि, विद्यालय में भोजन चूल्हे पर लकड़ी से पकाया जा रहा है, गैस चूल्हे पर खाना पकाने चाहिए। जबकि विद्यालय में दो रसोइयां नियुक्त हैं। इसके बावजूद, विद्यालय के बच्चे खुद ही खाना खाने के बाद बर्तन धोते हुए देखे गए हैं।
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए ग्राम प्रधान पति राम तिवारी ने उच्च अधिकारियों से इसकी जाँच कराने और जिम्मेदारों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है। ग्राम प्रधान पति का कहना है कि बच्चों से शारीरिक श्रम करवाना न सिर्फ नियमों के खिलाफ है, बल्कि यह उनके मानसिक और शैक्षणिक विकास पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है।

स्थानीय अभिभावकों में भी इसको लेकर नाराज़गी है और वे शिक्षा विभाग से शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा कर रहे हैं। जब इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार से दूरभाष से जानकारी करनी चाहिए तो फोन ना उठने के चलते आगे की जानकारी नहीं मिल सकी।
