• Thu. Oct 15th, 2026

GNEWS18

G-NEWS18

etawah सब्जी आढत समेत तीन दुकानों मे लगी भीषण आग,लाखों रुपये का समान जलकर राख!

इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र के लखना कस्बा के सब्जी मण्ङी में आढत की दुकान समेत तीन दुकानों में लगी भीषण आग, लाखों का समान जलकर राख।

लखना सब्जी मंडी में सोमवार और मंगलवार की मध्य रात्रि में एक सब्जी आढत समेत तीन दुकानों में नामजद एक व्यक्ति द्वारा आग लगाए जाने का आरोप है भीषण आग के चलते लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया है रात्रि में आसपास पानी का इंतजाम नहीं होने से धूं धूंकर जलते दुकान को देख लोग असहाय बने रहे,जब तक पानी के इंतजाम किए गए तब तक दुकान जलकर राख के ढेर में बदल गई,अग्निकांड में करीब 3 लाख रुपए से ज्यादा का नुकसान होने का अनुमान है। लखना निवासी वीरू आढतियां ने मंगलवार सुबह 8 बजे बताया कि सब्जी का थोक का कारोबार करते हैं। पक्की दुकान न होने के कारण बांस के टट्टे लगा रखे प्रतिदिन सुबह से दोपहर तक खरीद फरोख्त का काम खत्म हो जाने पर आढती घर चले जाते हैं।बगल मे लेटे लज्जाराम ने बताया कि एक नामजद व्यक्ति ने पीछे पड़े कूड़े के ढेर में आग लगा दी जिसके चलते दुकान में आग लग गई,आग लगने से 31 पेकिट आलू चार पेकिट लहसुन दस पेकिट प्याज चार पेकिट अदरक पांच गत्ता नीबू पन्द्रह क्रेट टमाटर पांच पन्नी गोभी , दो‌ पेकिट गाजर दस क्रेट खीरा व दो पेकिट चुकन्दर पांच पन्नी‌ सिमला पांच पन्नी बेंगन तेरह पन्नी बन्दा व पांच पेकिट मिर्ज व दो कांटे, बीस बोरी कदुआ ,सौ क्रेट खाली पन्द्रह सौ पेकिट खाली व तखत करीब ढाई लाख रुपये का‌ नुकसान हुआ है। इसके अलावा लज्जाराम ने बताया कि एक नामजद ने पीछे से आग‌ लगाई है। आग में खिलौनी की दुकान का चालीस हजार रुपये समान जलकर नुकसान हुआ‌ हैं। इसी तरह रविंद्र यादव की जूता चप्पल के दुकान का समान जलकर करीब ₹10000 का नुकसान हो गया है तीनों दुकानों से करीब 3 लाख रुपए का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *