• Mon. Feb 23rd, 2026

भरथना के कंधेसी पचार में दम तोङ रही पानी की आस,लाखों रुपये बहाए, फिर भी अमृत सरोवर तालाब मे पङी सूखा

इटावा के भरथना ब्लाँक की ग्राम पंचायत कंधेशी पचार में दम तोङ रही पानी की‌ आस, लाखों रुपये बहाए अमृत सरोवर तालाब भीषण गर्मी में तलहटी तक सूख चुका है । पानी न होने से यहां धूल उड़ रही है ।सोमवार 8 बजे संवाददाता ने इसकी पङताल की तो सामान्य तालाब तो दूर अमृत सरोवरों में भी पानी नहीं है । प्यास से पशु क्षियों का बुरा हाल है।

शासन अमृत सरोवरों को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए प्रयासरत है, लेकिन जिम्मेदार इस पर पानी फेर रहे हैं
दरअसल ब्लाक भरथना की ग्राम‌ पंचायत कंधेशी पचार में मनरेगा से लाखों रुपये खर्च कर खुदवाया गया तालाब में धूल उड़ रही है । पानी न होने की वजह से पशु पक्षी प्यास से इधर उधर भटकते नजर आते हैं । जनपद मे बीते वित्तीय वर्ष में करीब 200 तालाबों की खुदाई कराई गई है। तालाबों की बदहाली पर ग्रामीणों का कहना है कि तिरंगा स्तम्भ और साइन बोर्ड लगा दिया हैं। ना तो कोई लागत और आईडी लंबाई चौड़ाई कुछ भी नहीं दर्शाया गया सिर्फ अधिकारियों के नाम तालाब की धनराशि बंदर बांट कर लिया है।
बदहाल अमृत सरोवर तालाब पर पेश है रिपोर्ट… क्या कुछ कहते हैं ग्रामीण प्रणव तिवारी व हेमू तिवारी और प्रधानपति सूर्य प्रकाश दिवाकर

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!