• Mon. Feb 23rd, 2026

etawah बहिन की डोली उठती उससे पहले उठी भाई की अर्थी, शादी की खुशियों में पसरा मातम रिपोर्ट…

बहिन की डोली उठती उससे पहले उठी भाई की अर्थी, शादी की खुशियों में पसरा मातम

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां बहिन की शादी के दौरान भाई की अचानक मौत हो गई. इससे खुशियों भरा माहौल मातम में तब्दील हो गया. घटना के बाद से ही मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.

दरअसल उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के जसवंतनगर क्षेत्र के डूढ़हा मौजा मलाजनी गांव में रविवार को एक ऐसा मंजर देखने को मिला, जिसने हर आंख को नम कर दिया. जिस घर में सुबह बहिन की डोली सजनी थी, वहां कुछ ही क्षणों में भाई की अर्थी उठ गई. यह दृश्य मानो खुशियों पर काल बनकर टूटा. फेरे की रस्म के दौरान वधु का भाई बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा.इसके बाद उसे नजदीकी अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

डूढ़हा मौजा मलाजनी गांव के रहने वाले चंद्रप्रकाश जाटव की बेटी शशि की बारात शनिवार शाम पिंडारी थाना सैफई, इटावा से आई थी. रातभर वैवाहिक रस्मों के बीच परिवार खुशियों में डूबा रहा, लेकिन जब फेरे की रस्म चल रही थी, तभी शशि का छोटा भाई मनीष (27) अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा. परिजन उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर लेकर भागे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!