• Mon. Feb 23rd, 2026

#etawah  भरथना के पत्तापुरा की मुख्य इंटरलाँकिंग सड़क पर भरा गन्दा पानी तालाब मे तब्दील, लोगों को हो रही परेशानी, जताया आक्रोश #jansamasya

इटवा के भरथना ब्लांक सिन्हुआ ग्रा०पं० के गांव पत्तापुरा की मुख्य इंटरलाँकिंग सड़क पर भरा गन्दा पानी तालाब मे तब्दील, लोगों को हो रही परेशानी, जताया आक्रोश।

भरथना ब्लॉक की ग्राम पंचायत सिन्हुआ के मजरा पत्तापुरा में की मुख्य इंटेरलांकिंग सङक पर भरा गन्दा पानी तालाब मे तब्दील,लोगों को हो रही परेशानी, गांव की नालियों की सफाई न होने के कारण उनमें सिल्ट जमा हो गई है।और पानी निकास व्यवस्था नही होने से सड़क पर भर रहा है। आए दिन बच्चे व लोग गिर कर चोटिल‌ हो रहे है।जिसको लेकर रविवार देरशाम 5 बजे ग्रामीणों ने आक्रोश जताया हैं। ग्रामीण राम बेटी ममता देवी पुष्पा देवी कांति देवी सरस्वती देवी उपासना अनारकली रजनी देवी रतन सिंह मलखान सिंह महाराज सिंह रानी देवी सुधीर सिंह अरुण कुमार सुधाकर अजब सिंह आदि का कहना है कि गांव के मुख्यमार्ग पर इंटरलॉकिंग सङक बनाई गयी है लेकिन पानी निकास के लिए नाली निर्माण नही‌ कराया हैं। जिसके चलते गांव के घरो का गन्दा पानी सङक‌ पर भरा हुआ हैं। और आगे कुछ हिस्सा जिला पंचायत से इंटरलॉकिंग निर्माण ङेढ फीट ऊंची बनाई गयी और नाली‌‌निर्माण नही होने के कारण यह समस्या हो रही । इस बाबत् में इटावा मुख्य विकास अधिकारी अजय गौतम से दूरभाष पर समस्या की जानकारी लेनी चाहिए तो फोन कॉल नहीं उठा इसके बाद। ADO पंचायत बाबू सिंह बोले कि ग्रामीणों की शिकायत आई हुई थी।जोकि मौके पर बहुत पहले गया था। और इस सम्बन्ध मे सचिव से नाली निर्माण के लिए बोला था। अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव बोले कि ग्रामीणों की समस्याओं की फोटो और डिटेल भेजें जिससे कल टीम को मौके पर भेज कर समस्या का निस्तारण करवा दिया जाएगा।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!