• Mon. Feb 23rd, 2026

इटावा के बकेवर थाना इलाके के नगला सिंह गांव स्थित तालाब में डूबने से तीन साल के मासूम की मौत, गांव में पसरा मातम, पुलिस ने शव को‌ भेजा पोस्टमार्टम।

बकेवर थाना क्षेत्र के गांव नगला सिंह स्थित तीन साल के मासूम अंश उर्फ हर्षित पुत्र जय चन्द्र उर्फ पिटू की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मासूम की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार, जयचन्द्र उर्फ पिंटू का तीन साल का बेटा अंश उर्फ हर्षित शनिवार देरशाम 5 बजे घर के पास खेलते-खेलते तालाब की ओर चला गया। इसी दौरान किसी वक्त पैर फिसलने से वह तालाब में गिर गया, लेकिन परिवार को इसकी भनक तक नहीं लगी। जब जयचन्द्र उर्फ पिंटू खेतो से पशुओ के के लिए चारा लेकर घर आये तो तालाब की ओर नजर गयी तो बेटा को तालाब के‌ पानी में ङला देखकर तालाब मे घुसकर बाहर निकाला । और अनन फनन मे‌ बकेवर 50 शैय्या अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ चिकित्सक ङां० अभिषेक स्वर्णकार ने मृतक घोषित कर दिया। चिकित्सक ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दे दी हैं। क्राइम इंस्पेक्टर प्रेमचंद मय पुलिस फोर्स के साथ पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की‌ कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मासूम की मौत से परिजनों का हाल बेहाल है। गांव के लोग भी गहरे सदमे में हैं और सभी की आंखें नम हैं।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!