इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र के हर्राजपुर स्थित वाटर लैंङ स्विमिंग पूल में करेंट लगने से मजदूर की मौत हो गई। युवक स्विमिंग पूल पर मौत से परिवार सदमे है।सीसीटीवी फुटेज से राज खुला है।युवक की मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया ।
ग्राम पृथ्वीरामपुर थाना बकेवर निवासी सौरभ (25) बर्ष हर्राजपुर स्थित वाटर लैंङ स्विमिंग पूल में मजदूरी करता था। वाटर लैंङ स्विमिंग पूल की साफ सफाई करने के दौरान करेंट लगने से बेसुध होकर गिर गया। स्विमिंग पूल संचालक आनन फानन मे परिजनों को बिना सूचना देकर सौरभ को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है। सौरभ की सात साल पहले आराधना से शादी हुई थी जिसके एक पांच साल की बेटी शिवान्या है। और आठ माह का बच्चा पेट मे पल रहा हैं। मृतक की पत्नी आराधना और मां मुन्नी देवी ने शुक्रवार देरशाम 7 बजे बताया कि स्विमिंग पूल संचालक की लापरवाही का आरोप लगया है। करेंट लगा तो घर पर किसी को सूचना नही दी मौत हो गयी तब घर सूचना भेजी हैं। सौरभ की मौत से परिवार में कोहराम मचा।वहीं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई ,स्विमिंग पूल संचालक विकास कुमार ने बताया कि सौरभ 25 दिन से मजदूरी करने आ रहा था। स्विमिंग पूल पर करंट लगने से अस्पताल लेकर आये ङाँक्टरों मे मृतक घोषित कर दिया है।पुलिस ने स्विमिंग पूल में लगे सीसीटीवी फुटेज देखकर मामले की जांच कर रही है।

