• Wed. May 6th, 2026

महेवा ब्लाँक के सराय मिट्टे गाँव में दो बर्ष तैयार सरकारी स्कूल भवन में नही शुरु हो पाई कक्षाएं,NH19 के किनारे जर्जर भवन दे रहा हादसे को दावत।

महेवा ब्लाॅक क्षेत्र के ग्राम सराय मिट्टे में उच्च प्राथमिक विद्यालय एक से कक्षा आठ तक कंपोजिट दो बर्ष तैयार भवन मे कक्षाएं शुरु नही हो पायी हैं। आगरा कानपुर NH19 के किनारे जर्जर भवन में स्कूल चल रहा हैं। जो कि जर्जर भवन हादसे को दावत दे रहा हैं। जिसको लेकर स्थानीय गाँव ग्रामीणों ने नवीन भवन में स्कूल चालू नहीं होने को लेकर भारी आक्रोश जताया है। गांव निवासी जितेंद्र कुमार उमेश अवस्थी कमलेश चतुर्वेदी रविंद्र चौधरी शिवम शुक्ला सुभाष त्रिपाठी वेद प्रकाश त्रिपाठी मिथिलेश कुमार संजीव कुमार सूरज शुक्ला दीपक ठाकुर कल्लू अवस्थी उज्जवल अवस्थी गुड्डू त्रिपाठी वीरेंद्र आदि ने शनिवार दोपहर 3 बजे बताया कि सरकार ने करोड़ों धनराशि खर्च करने के बाद भी नए स्कूल भवन में कक्षाएं संचालित ना होने से स्थानीय लोगों ने कई बार आईजीआरएस और लिखित और मौखिक शिकायत के बावजूद भी हाईवे के किनारे पुरानी जर्जर भवन में स्कूल संचालित है जिसमें हाईवे से निकलने वाले वाहनों या जर्जर भवन गिरने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है इसके जिम्मेदार आखिर कौन होगा नवीन भवन में स्कूल चालू न होने से जिला प्रशासन की कार्यकारिणी पर कई सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं गांव के लोगों का कहना है कि सरकारी स्कूल का नया भवन दो बर्षो से बनाकर तैयार है। इस पर सरकार ने करोड़ों रुपए की धनराशि खर्च की गई । विद्यालय के अध्यापकों की खींचतान के कारण आज तक नई इमारत में कक्षाएं संचालित नहीं हो पाई हैं इसका खामियाजा स्कूल के छात्र-छात्राओं को भुगतना पड़ रहा है । आईजीआरएस और लिखित शिकायत में आख्या रिपोर्ट में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार और महेवा खंड शिक्षा अधिकारी उदय सिंह राज की जांच आख्या रिपोर्ट में एक सप्ताह के भीतर नवीन भवन में स्कूल संचालित करने के आदेश दिए हैं लेकिन इसके बावजूद भी नवीन भवन में स्कूल चालू नहीं करवाया गया जिसको लेकर गांव के लोगों में छात्र-छात्राओं की चिंता को लेकर भारी आक्रोश जताया है। और जिलाधिकारी सुभ्रांत कुमार शुक्ल से नवीन भवन में स्कूल चालू करने की मांग की है। इस बाबत में महेवा खंङ शिक्षा अधिकारी उदय सिंह राज ने बताया कि सराय मिट्टे नवीन भवन में चार कमरे और अध्यापक कक्ष व शौचालय बने हुए हैं ।जो की एक से आठ तक के कंपोजिट विद्यालय के लिए कक्ष कम बने हैं। और स्ट्रक्चर भी पूरा नहीं हुआ है। स्ट्रक्चर पूरा होने के बाद स्कूल को नए भवन में संचालित करवा दिया जाएगा।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!