इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र के चंद्रपुरा के सामने NH 19 के किनारे स्थित दो ओयो होटल पर काफी लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां चल रही थी ओयो होटल के बाहर ओयो का बोर्ड लगा हुआ था।

स्थानीय लोगों की शिकायत पर शनिवार देरशाम 4:39 बजे पुलिस ने छापा मारा। पुलिस ओयो होटल पर पहुंची जैसे ही आयो स्टार होटल मैनेजरो अवनीश कुमार व ओयो रूम होटल मून सेज मैनेजर अजय कुमार ने नाबालिक युक्तियां को मौके से भगा दिया। पुलिस के छापे से ओयो होटल में युवक युवतियों मे हङकंप मच गया। जब पुलिस ने दोनों ओयो होटल में छापेमारी की तो 10 कमरों में 10 युवक 10 युक्तियां आपत्तिजनक हालत में मिले। पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। ओयो होटल में स्कूली छात्राओं को भी झांसे मे लेकर लाया जाता हैं। दोनों ओयो होटल में देह व्यापार गोरखधंधा काफी लंबे समय से चल रहा है। बकेवर कस्बा प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि दोनों ओयो होटल में लोगों की शिकायत पर चेकिंग की गई , दोनो ओयो होटल मे दस वयस्क युवक युवतियां मिले हैं।
