• Thu. Oct 15th, 2026

GNEWS18

G-NEWS18

अज्ञात चोरों ने चार घरों को बनाया निशाना, चारों घरों से से अज्ञात चोरो ने लाखों के जेवरात-नगदी उड़ाए, गांव के ग्रामीण में दहशत

इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र के इंद्रौसी गांव में एक ही रात में अज्ञात चोरों ने चार घरों को निशाना बनाया। चारों घरों से से अज्ञात चोरो ने लाखों के जेवरात-नगदी उड़ाए, गांव के ग्रामीण दहशत में हैं। पुलिस ने चोरी की घटना की जांच पङताङ शुरु की हैं।

बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम इन्द्रौसी गाँव में मंगलवार और बुधवार की मध्य रात्रि मे एक ही रात अज्ञात चोरो ने चार घरों को निशाना बनाया। एक बन्द मकान समेत चार घरों के 9 कमरों के ताला तोङकर उसमे रखी अलमारी व बक्सा के लाँक तोङकर अज्ञात चोर लाखों रुपये के जेवरात और नगदी पर हाथ साफ कर गये। चोरी की घटना बुधवार सुबह 9 बजे गांव मे आग की तरह फैल गयी।

इस चोरी की घटना से गाँव मे दहशत का माहौल हैं।चारों घरों में चोरी की यह घटना एक ही रात में हुई, आरती ने बताया रात में दूसरे मंजिल कमरे व नीचे बाले कमरे मे चोरी की हैं। इसी तरह सुनीता पत्नी स्वर्गीय राजू के बंद मकान से चोरों ने चार कमरों को के ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है पड़ोसी उपसना ने बताया कि ग्वालियर अपने मायके गयी हैं। एक माह से मकान बन्द हैं। बीच बीच मे बेटी उनकी देखने आती थी। चोरी की घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है इसी के साथ रामबालक के घर में परिवार के सदस्य शादी समारोह में गए रामबालक घर के बाहर नीम के पेड़ के नीचे सो रहे थे चोरों ने मुख्य गेट की कुंडी काटकर कमरे में रखी अलमारी का लॉक तोड़कर जेवरात और नगदी चोरी कर लिए।

इसी तरह खेतों की तरफ बने प्रियांशु तिवारी के घर में दीवार के रास्ते छत पर चढ़कर दूसरी मंजिल के कमरे का ताला तोड़कर अलमारी में रखें जेवरात और नगदी चोरों पार कर दी।बगल वाले कमरे में दंपति सोते रहे इसी तरह नीचे पूजा वाले कमरे में चोरों ने बक्सा के लॉक तोड़कर उसमें रखे कीमती सामान पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया चोरी की घटना पर बकेवर थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह राठी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की बारीकी से जांच पड़ताल शुरू कर दी हैं। चोरी की घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह राठी ने बताया कि चोरी की घटना की फॉरेस्टिंग टीम को बुलाकर बारीकी से जांच पड़ताल की गई है । टीमे लगा दी है।जल्दी चोरी का खुलासा किया‌ जाएगा।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *