• Mon. Feb 23rd, 2026

etawah ससुराल में व्यक्ति लापता का 36 घंटा बाद तालाब में उतराता हुआ मिला शव

Oplus_0

इटावा के इकदिल क्षेत्र के भगौती गांव ससुराल में 36घण्टे से लापता व्यक्ति का घर के समाने तालाब मे उतराता शव मिला,परिजनो मे कोहराम मचा।पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भेजा।

इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत भगौती गांव ससुराल में 36 घण्टे से लापता व्यक्ति का घर के सामने बने तालाब में शव गुरुवार की सुबह 9 बजे उतराता हुआ मिला। ग्राम चकाही थाना अमराहट जनपद कानपुर देहात निवासी रामनरेश उम्र 42 वर्ष पुत्र लाखन अपनी पत्नी सुमन को लेकर इटावा दवाई लेने के लिए आए हुए थे। इसके बाद ससुराल ग्राम भगौती थाना इकदिल निवासी साले प्रेम सिंह व अजब सिंह के घर दम्पति रुक गये। 3/4 तारीख की मध्य रात्रि में कहीं लापता हो गए,परिजनों ने सब जगह तलाश करते रहे। पुलिस को लापता होने की कोई सूचना नही दी।

मृतक के पिता लाखन व सराज किरन व शिव करन ने बताया कि साले बहनोई घर बाहर चारपाई पर लेटे थे। पेश करने के लिए रात्रि मे तालाब की ओर गये तभी फिसलकर गिर गये।तालाब व रिस्तेदारी में सब जगह 36 घण्टे से ढूंढ रहे थे। साले प्रेम सिंह के घर के सामने बने तालाब में शव उतराता हुआ बच्चो मे देखा। तालाब मे शव मिलने के वाद परिजनों मे कोहराम मच गया। मृतक के पिता लाखन सिंह और पत्नी सुमन दो बेटा शिवम और अनुज दो बेटी सपना व रजनी का रो-रोकर बुरा हाल है। घटनास्थल पर सीओ अभय नारायण इकदिल थाना प्रभारी विक्रम सिंह समेत फॉरेस्टिंग टीम ने पहुंच कर साक्ष्य को एकत्रित कर पंचनामा की कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इकदिल थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि व्यक्ति अपनी ससुराल में आया हुआ था रात्रि में ड्रिंक के बाद पेशाब करने के लिए तालाब की ओर गया फिसल कर उसमें डूब गया परिजन इधर-उधर ढूंढते रहे लापता होने की कोई सूचना नहीं दी गई थी। घर के सामने तालाब में शव उतराता मिला। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मृतक राम रेश की फाइल फोटो

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!