• Thu. Oct 15th, 2026

GNEWS18

G-NEWS18

इटावा के बकेबर क्षेत्र में‌ ग्राम सवात खां ककरैया बेलुवा बाबा वाले बाग स्थित चल रहे सात दिवसीय कबीर बीजक पाठ संत सत्संग सम्मेलन आयोजन बुधवार को समापन हुआ।

कबीर बीजक आचार्य विवेक दास साहेब ने कबीर के दोहे के साथ भजनों से कबीर दास के वर्णन कर लोगों को भक्ति रस में डुबो दिया। इस दौरान गुरुजी मेरी लागी लगन, मेंने खेती बुवाई तेरे नाम की, मेरे भरोसे नहीं छोड़ना गुरुजी मेरी लागी लगन भजन गायन में उपस्थित लोगों को ताल एवं धुन पर श्रोतागणों को भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान सपा जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव एवं भरथना विधायक राघवेंद्र गौतम लव लस्कर के साथ कबीर बीजक कार्यक्रम में पहुंचे जहां उन्होंने पंडाल में बैठकर कबीरपंथी भजनों को सुना।इस दौरान आचार्य विवेक दास साहेब ने जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव और विधायक राघवेंद्र गौतम को पुष्पों की माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया है। कार्यक्रम के समस्त कमेठी आयोजकों ने कार्यक्रम में आए अतिथियों को रामौतार दोहरे, प्रदीप दोहरे पूर्व सभासद,राज किशोर दोहरे, दिवारी लाल सत्य नारायण दोहरे धीरज अजय मोहर सिंह अशर्फीलाल आदि ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया है।

कार्यक्रम कमेठी पदाधिकारी प्रदीप कुमार मोहर सिंह पप्पू लला बब्लू आङतियां, हरनाम महेंद्र अमर सिंह वीरू आङतियां भीम साला, अमर सिंह अनिल प्रधान राकेश वीरेंद्र सिंह के अलावा महिलाएं पुरुष बच्चे बुजुर्ग भारी संख्या मे श्रोतागण मौजूद रहे।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *