• Mon. Feb 23rd, 2026

वर्षा ऋतु से पहले नालों की साफ सफाई में जुटा बकेवर नगर पंचायत प्रशासन

ByG-News18

Jun 4, 2025 #Etawah, #Up992
oplus_1024

इटावा के बकेवर नगर पंचायत में आगामी मानसून के मौसम को देखते हुए नगर पंचायत की ओर से जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त कराया जा रहा है स्वच्छता और साफ सफाई को लेकर रोस्टर के मुताबिक अभियान चलाकर नगर की स्वच्छ बनाया जा रहा है।

बकेवर नगर पंचायत अध्यक्ष विवेक यादव उर्फ सन्नी ने सफाई कर्मचारियों की टोली बनाकर पहले इटावा रोड नालियों की साफ सफाई कराई गयी। बीमारी से बचाव के लिए ब्लीचिंग पाउडर व चुना का छिड़काव कराया गया।इसके बाद नालों की साफ सफाई का अभियान चलाया जा रहा है।मंगलवार को नगर के इटावा मार्ग बाजार में सुपरवाइजर अमरीक कुमार उर्फ़ रंजीत भगत की देखरेख में नालों की साफ सफाई कराई गई अधिशासी अधिकारी श्याम बच्चन सरोज ने बताया कि वर्षा ऋतु से पहले ही नगर के सभी नालों की साफ सफाई करते हुए जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!