• Mon. Feb 23rd, 2026

पात्रो को नही मिला PM AWAS, झोपङी व टीन सेट में गरीब परिवार रहने को हुआ मजबूर, सुनिए परिवार की आपबीती

ByG-News18

Jun 4, 2025

इटावा के महेवा ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत रतनपुर के मजरा गुलालपुर में दो जरूरतमंदों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका है योजना का लाभ न मिलने से अब भी यह लोग झोपड़ी और तीन सेट में ही गुजर बसर कर रहे हैं। पात्रों ने यह आरोप लगाया है की योजना के जरूरतमंदों को चिन्हित करने में मनमानी की जाती है। गुलालपुर निवासी आरती देवी और नीतू देवी ने बताया कि 2 वर्ष पहले कच्चा मकान था जो कि बरसात के मौसम में गिर गया है। जिस के बाद झोपड़ी और तीन सेट डालकर बच्चों के साथ रहते हैं। तमाम प्रयास के बाद भी प्रधानमंत्री आवास से छत नहीं मिल सका इस परिवार को ना तो प्रधानमंत्री आवास योजना लाभ मिला और ना ही शौचालय ही मिल पाया। आरती देवी ने बताया कि पात्र होने के बावजूद प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका है। प्रधानमंत्री उज्जवला गैस कनेक्शन मिल पाया है और आज तक ना ही शौचालय और ना ही पीएम आवास का लाभ मिल सका। इसी के साथ ही आरती ने बताया कि कई बार ग्राम प्रधान व सचिव को प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए अवगत कराया मौखिक और लिखित शिकायत दी गई लेकिन पात्र होने के बाद भी उनका नाम सूची में सम्मिलित करने के लिए दबी जुबान से बताया है कि सर्वे में पीएम आवास के लिए ₹2000 उधार लेकर दिये हैं। तब पीएम आवास की सर्वे की गयी हैं। यह बात पीङितो ने दबि जुबान से बताया है।

इस बाबत् में महेवा विकास खण्ङ अधिकारी यदुवीर सिंह राजपूत और एङीओ पंचायत इन्द्रपाल सिंह भदौरिया से उक्त जानकारी के संबंध में दूरभाष पर बात करनी चाहिए तो फोन नही उठाया। इसके बाद मुख्य विकास अधिकारी इटावा अजय गौतम से उक्त सम्बन्ध मे जानकारी करनी चाही तो फोन ना उठने के चलते आगे की कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!