• Wed. May 6th, 2026

खेत में बकरी चली जाने से बांध ली,दंपति की मारपीट, पुलिस जांच में जुटी

इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र के भरईपुर गाँव स्थित मे बकरी चराने के दौरान खेत मे बकरी चली जाने से खेत मालिक ने पकङकर बांध ली। पीङिता के पुत्र को पीटा, दम्पति बकरी लेने गये तो चार नामजद ने दम्पति के साथ मारपीट कर दी हैं।

बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत भरईपुर गांव स्थित बकरी चराने के दौरान खेत मे चली जाने से खेत मालिक ने बकरी को बांध लिया। पीङिता के पुत्र को पीटा। मंगलवार को जब दंपति बकरी लेने गए,तो चार नामजद लोगों ने मारपीट कर दी।मंगलवार देर शाम 6 बजे निर्मला देवी ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि सोमवार को पुत्र बकरी चराने गया था। जो कि खेत में बकरी चली गई। खेत मालिक ने बकरी बांध ली और सात साल उम्र के पुत्र के साथ मारपीट की हैं। मंगलवार को जब पति के साथ खेत मालिक के घर से अपनी बकरी लेने गए,तो जाति सूचक गालियां देते हुए लात घुसो चप्पल और जूते से मारपीट कर बेइज्जत किया और बकरी नहीं दी। पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर बकरी दिलवा कर जांच शुरू कर दी हैं।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!