• Wed. May 6th, 2026

#etawah तेज हवाओं से लाइन टूटी पड़ी दो दर्जन से अधिक घरों में अंधेरा

इटावा के बकेवर विधुत उपकेन्द्र के जयमलपुर गाँव मे एक माह से बिजली आपूर्ति बाधित है। तेज हवाओं से लाइन टूटी पङी है।दो दर्जन से अधिक घरों में अंधेरा छाया हुआ है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोश जताया।

बकेवर विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत जमयलपुर गांव में एक माह से बिजली आपूर्ति बाधित है तेज हवाओं के चलते विद्युत लाइन टूटी पङी हैं। दो दर्जन से अधिक घरों में अंधेरा छाया हुआ है। ग्रामीणों ने बिजली विभागबके खिलाफ आक्रोश जताया है। सोमवार देररात योगेश त्रिपाठी शिव प्रताप त्रिपाठी रामप्रवेश आदि ग्रामीणों ने बताया कि तेज हवाओं के चलते नीम का पेड़ टूट कर गिरने से बिजली की लाइन टूट गई थी। जिसके बाद लाइनमैन तारो को हटाकर रख‌ दिया था। जिसके बाद से गांव के दो दर्जन से अधिक घरों में अंधेरा छाया हुआ है एक माह बीत जाने के बाद भी बिजली विभाग से कोई भी कर्मचारी लाइन को जोड़ने नहीं आया है। कई बार लाइनमैन से कहा लेकिन सुविधा शुल्क मांग कर रहा था। जोकि ग्रामीणों ने सुविधा शुल्क देने से इंकार कर दिया। जिसके चलते बिजली लाइन को नहीं जोड़ने का ग्रामीणों ने आरोप लगाया गया है। जब इस बाबत में जे ई वीरेंद्र कुमार से दूरभाष पर बात की तो बोले की बिजली लाइन टूटने की जानकारी किसी ने नहीं दी है मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली है मंगलवार को टीम भेज कर बिजली लाइन की मरम्मत करवाकर विद्युत आपूर्ति सप्लाई चालू कर दी

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!