• Thu. Oct 15th, 2026

GNEWS18

G-NEWS18

#etawah गृहक्लेश और आर्थिक तंगी से युवक ने सुसाइड #susait

इटावा के बकेवर थाना कस्बा के नगला बनी में ग्रह कलेश और आर्थिक तंगी में युवक ने खुदकुशी, परिवार में छाया मातम।पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम कराया।

बकेवर थाना कस्बा के नगला बनी में गृह क्लेश और आर्थिक तंगी में युवक ने खुदकुशी कर ली। रविवार और सोमवार की मध्य रात्रि में घर के कमरे में धर्मेंद्र कुमार पाल उम्र 38 वर्ष पुत्र दिनेश पाल ने दुपट्टा से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली हैं। परिजनो की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया। सोमवार देर शाम 5:00 पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिजनों में मातम छा गया। मृतक के चार बेटियां और पत्नी व पिता भाई मां का रो-रो कर बुरा हाल है। धर्मेंद्र कुमार पाल की मृत्यु से क्षेत्र भरथना विधायक राघवेंद्र गौतम बहुजन समाज पार्टी के पदाधिकारी अमरचंद जितेंद्र दोहरे देवेन्द्र कुमार बकेवर नगर पंचायत अध्यक्ष विवेक यादव उर्फ सन्नी यादव सहित क्षेत्र के भारी संख्या में लोगों पहुंचे।और शोक व्यक्त किया। कस्बा प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि नगला बनी में 38 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार ने गृहक्लेश और आर्थिक तंगी के चलते कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है।शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *