• Sun. Jun 21st, 2026

Etawah Accident: ट्रैक्टर ट्राली सहित 50फीट गहरी खाई में गिरी, चालक गंभीर घायल

इटावा के सहसो क्षेत्र के नदा मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित 50फीट गहरी खाई में गिरी, चालक घायल को अस्पताल मे भर्ती कराया।

इटावा: सहसो थाना‌ क्षेत्र के नदा मार्ग पर रविवार रात्रि करीब11:30 एक ट्रैक्टर ट्रॉली सहित 50 फीट गहरी खाई में गिरने से हुए भयानक हादसा हो गया। हादसे मे चालक गंभीर घायल हो गया. हादसे की सूचना पर कांस्टेबल अजय तोमर आशीष और सतीश घटना पर पहुंचकर घायल चालक को खाई से निकाल कर देर ना‌ करते हुए सरकरी गाङी से घायल को राजपुर CHC केन्द्र पहुचाया। जहां इलाज जारी है. ट्रैक्टर चालक केशव चौहान पुत्र नरेंद्र सिंह चौहान ग्राम ढकरा चकरनगर निवासी बताया जा रहा हैं। ट्रैक्टर को लेकर घर की ओर आ रहा था नदा के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर 50 फीट गहरी खाई में पलट गया।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!