इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र के उझियानी में आइसक्रीम खाकर लोग बीमार,उल्टी से हुए बेहोश,CM1076पर शिकायत दर्ज कराने पर फैक्ट्री संचालक ने पीङित को पीटने का आरोप।

पीड़ित ने CM 1076 पर शिकायत दर्ज कराते हुआ
बकेवर थाना क्षेत्र उझियानी स्थित आइसक्रीम खाकर लोग बीमार हो गये।और उल्टी से बेहोश हुए। पीङित ने CM1076पर शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत को लेकर आइसक्रीम फैक्ट्री संचालक ने पीड़ित के साथ मारपीट करने का आरोप। गुरुवार दोपहर करीब 1 उमेश चंद सरसई नावर व गुलाब सिंह गौतमपुरा व राजेश नौधना निवासी आदि लोगों ने बताया कि सुनवर्षा दूध डेयरी के पास गुड लक आइसक्रीम फैक्ट्री खुली हुई है वहीं से एक साइकिल रेडी पर आइसक्रीम बेच रहा था जिससे उमेश चंद्र ने ₹10 की आइसक्रीम ली और खाली जिसके बाद उल्टियां होने लगी जब उसे आइसक्रीम वाले व्यक्ति से कहीं तो उसने फैक्ट्री संचालक को बुलाकर उमेश चंद के साथ मारपीट कर दी। उमेश चंद्र ने सीएम 1076 हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज करा कर कार्रवाई की मांग की है वही इस बाबत में गुड लक आइसक्रीम संचालक नारायण त्रिपाठी से बात की तो बोले की आइसक्रीम में कोई मिलावट नहीं है और आइसक्रीम फैक्ट्री के सभी दस्तावेज पूर्ण । इस बाबत में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सतीश कुमार से बात की तो बोले की आइसक्रीम खाने से उल्टी करने की सूचना मिली हैं। आइसक्रीम फैक्ट्री पर जांच कराकर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
