• Mon. Feb 23rd, 2026

अधिवक्ता के पिता का असमय निधन पर शोक व्यक्त किया

Oplus_0

जिला एवं सत्र न्यायालय इटावा के अधिवक्ता कुलदीप कुमार एडवोकेट के पिता महेश चंद्र का अचानक ब्रेन हेमरेज हो जाने के चलते सैफई पीजीआई में दुखद निधन हो गया ।उनकी अचानक मौत से पूरे अधिवक्ता समाज में दुख का माहौल बना हुआ है ।वहीं जिला के अधिवक्तागणों ने शोक संवेदना व्यक्त की है ।

थाना सैफई के ग्राम हैवरा निवासी पूर्व डीजीसी इटावा के पुत्र एवं एडवोकेट कुलदीप कुमार के पिता महेश चंद्र का तीन दिवस पूर्व ब्रेन में अचानक दर्द के चलते उन्हें उनके परिजनों द्वारा सैफई स्थित पीजीआई में भर्ती कराया गया । तीन दिवस तक इलाज के बाद डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है ।उक्त घटना के बाद से इटावा जनपद के अधिवक्ताओं में शोक का माहौल बना हुआ है ।उक्त घटना  पर अश्वनी सिंह एडवोकेट,नेहा सिंह एडवोकेट,नदीम अहमद एडवोकेट,सुशील चौधरी एडवोकेट,विकास दिवाकर एडवोकेट,अभिषेक सेंगर एडवोकेट,अंबिका एडवोकेट, नीलेश पाल ,बृजेंद्र भदौरिया , आदि समेत तमाम अधिवक्ताओं ने दुख व्यक्त किया ।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!