• Thu. Oct 15th, 2026

GNEWS18

G-NEWS18

Accident: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल

इटावा के सहसों थाना क्षेत्र के बिजली घर के पास बुधवार की रात लगभग साढ़े दस बजे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर में मार दी। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसको इलाज के लिए राजपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया।जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। सहसों निवासी आकाश उम्र22 बर्ष पुत्र मनोज बुधवार की रात घर की तरफ जा रहा था। अभी वह बिजली घर के पास ही पहुंचा कि अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। टक्कर के बाद आकाश लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस कांस्टेबल अजय तोमर ने देर ना करते हुए सरकारी गाड़ी में घायल को आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने तुरंत इलाज शुरू दिया। लेकिन हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हादसे के बाद घायल पड़ा युवक

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *