• Thu. May 7th, 2026

भोगनी नहर मे मिला अज्ञात किशोर का शव, फैली सनसनी

इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखना कस्बे स्थित भोगनी नहर में अज्ञात किशोर का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। पुलिस ने फॉरेस्टिंग टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित कर शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी के लिए भेजा।

बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखना कस्बे के भोगनी नहर में अज्ञात किशोर का शव मिलने से सनसनी फैल गई पुलिस ने शव को मोर्चरी के लिए भेज दिया है। गुरुवार देर शाम 5 बजे भोगनी नहर में एक अज्ञात किशोर का शव लोगों को दिखाई दिया। लोगों ने पुलिस को सूचित कर स्थिति से अवगत कराया। पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकाल कर शिनाख्त के प्रयास किए। शव पुराना प्रतीत हो रहा है। शव की शिनाख्त कराने के प्रयास बकेवर पुलिस कर रही है। मृतक की उम्र लगभग 7 वर्ष बताई जा रही है। बकेवर कार्यवाहक थाना प्रभारी प्रेम चन्द्र ने बताया कि शव की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं ।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!