इटावा के बकेवर थाना के कछपुरा गाँव के युवक की पानीपत मे बिल्डिंग से गिरकर मौत,शव घर पहुंचते स्वजनो में कोहराम,पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया।

बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कछपुरा गांव के युवक दिलीप कुमार उम्र 20 बर्ष पुत्र वीरेन्द्र सिंह की पानीपत में बिल्डिंग से काम करने के दौरान गिरकर दर्दनाक मौत हो गयी, मृतक युवक का शव घर पहुंचते ही स्वजनो में कोहराम मच गया। मृतक के स्वजनो ने 112 पुलिस और सीएम हेल्पलाइन नम्बर 1076 पर फोन कॉल से शिकायत करने के बाद बकेवर पुलिस ने मृतक युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार देर शाम 5 बजे मृतक के शव का अंतिम संस्कार किया गया। मृतक युवक के भाई गौरव ने बताया कि भाई दिलीप कुमार को ठेकेदार अपने साथ पानीपत मे काम करवाने के लिए ले गये थे। भाई के साथ हादसा हो गया। और ठेकेदार ने कोई जानकारी नही दी। जब पिता ने फोनकर बताया तब वह घटना पर पहुंचा। जब तक ठेकेदार ने गुमराह कर भाई के शव को एंबुलेंस में रखकर घर भेज दिया। वही हंसराज ने बताया कि पानीपत में काम करने के दौरान बिल्डिंग से गिरकर युवक की मौत होने की ठेकेदार द्वारा सूचना दी गई है। और मृतक के साथ ठेकेदार नही आया हैं।ठेकेदार की बङी लापरवाही हैं।
