• Sun. Jun 21st, 2026

माइनर मे सदिंग्ध परिस्थियों मिला अधेङ का शव,फैली सनसनी

इटावा के भरथना यादव नगर पाली माइनर मे शव मिलने से फैली सनसनी, संदिग्ध परिस्थितियों में मिला अधेङ का शव,पुलिस से शव पोस्टमार्टम भेजा।

भरथना थाना कस्बे के यादव नगर से पाली माइनर में रविवार देरशाम 6 बजे शव मिलने‌ से सनसनी फैल गयी। संदिग्ध परिस्थितियों मे अधेङ का शव मिला है। सूचना पर पुलिस और फॉरेस्टिंग टीम पहुंची। शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। यादव नगर निवासी पप्पू ने बताया कि 15 दिन से अधेड़ बुआपुरा रामनगर ङेरा लकी ऊर्फ लाखा उर्फ अरवंश बंजारा मकान मे अकेला किराय पर रहने आया था। सीमेंट की दुकान पर पल्लेदारी का काम करता था। लकी उर्फ लाखा के रूप में पहचान बताई जा रही है मृतक के शरीर पर सफेद रंग की शर्ट व काले रंग का अंडरवियर और उसके दाए हाथ में सफेद धातु का कङस पहने हुए था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की छानबीन में जुट गई है। थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि माइनर में शव पड़ा मिला है पहचान कर ली गई शव को पोस्टमार्टम भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!