• Sun. Feb 22nd, 2026

बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में परेड की ली सलामी

इटावा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन इटावा में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड की सलामी ली गयी तथा परेड का टोली वार निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान एस एसपी द्वारा परेड में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों के टर्नआउट का अवलोकन किया गया। पुलिस कर्मियों को फिट रहने हेतु दौड़ लगवाई गई एवं ड्रिल कराई गयी तथा यूपी 112 पीआरवी में मौजूद दंगा नियंत्रण उपकरणों, फर्स्ट ऐड किट आदि विभिन्न उपकरणों का निरीक्षण करके उपकरणों की नियमित साफ-सफाई व समुचित देखरेख व कुशल संचालन हेतु निर्देश दिए गए ।

एस एसपी ने क्वार्टर गार्ड में गार्द की सलामी ली गयी एवं गार्द का निरीक्षण किया गया । साथ ही महिला थाना एवं पुलिस मॉर्डन स्कूल का निरीक्षण किया गया, संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश निर्गत किये गये ।परेड के उपरान्त पुलिस लाइन आदेश कक्ष में विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों को चेक किया गया तथा पुलिस कर्मचारीगणों का अर्दली रूम किया गया एवं संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए गए। ।
इस दौरान अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!