• Wed. May 6th, 2026

Etawah Accident: बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल

इटावा के बकेवर थाना कस्बा भरथना रोङ हर्राजपुर ईट भट्टा स्थित बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हादसे में गम्भीर रुप से घायल हो गया हैं।

बकेवर थाना के भरथना रोङ हर्राजपुर ईट भट्टा स्थित गुरुवार और शुक्रवार की मध्य रात्रि में एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी।इस घटना में बाइक में सवार सत्यम पुत्र जय प्रकाश ग्राम नगरिया यादवान थाना ऊसराहार इटावा निवासी गंभीर रूप से घायल हो गया, घटना के बाद से अज्ञात वाहन फरार हो गया। बाइक सवार सत्यम बकेवर से अपने घर नगरिया यादवान जा रहा था तभी यह घटना हो गई है घटना में बाइक सवार को हादसे हाथ पैर की उंगलियां और सिर फैक्चर हो गया है।थाना पुलिस को गस्त के दौरान युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में सड़क पर पड़ा मिला था। पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से बकेवर 50 शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!