• Tue. May 19th, 2026

फार्मर रजिस्ट्री में तेजी लाने के डीएम के सख्त निर्देश, 15 दिन में पूरा करने का अल्टीमेटम

इटावा। जनपद इटावा में फार्मर रजिस्ट्री की खराब प्रगति को देखते हुए जिलाधिकारी द्वारा शुक्रवार को एक अति आवश्यक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में संपन्न हुई, जिसमें राजस्व लेखपाल, राजस्व निरीक्षक, तहसीलदार, कृषि विभाग के संबंधित कर्मी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर, जनपद प्रभारी तथा जन सेवा केन्द्रों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक में जिलाधिकारी ने फार्मर रजिस्ट्री कार्य की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए सभी संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनपद में फार्मर रजिस्ट्री का संपूर्ण कार्य अगले 15 दिनों के भीतर हर हाल में पूर्ण किया जाए।

जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने निर्देशित किया कि इस कार्य में जनपद के सभी जन सेवा केन्द्रों का पूरा सहयोग लिया जाए, ताकि अधिक से अधिक किसानों की फार्मर रजिस्ट्री सुनिश्चित की जा सके और वे प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।

उन्होंने किसानों से भी अपील की कि वे अपनी फार्मर रजिस्ट्री शीघ्रातिशीघ्र संबंधित राजस्व लेखपाल, कृषि कर्मियों, जन सेवा केन्द्रों अथवा सेल्फ मोड के माध्यम से करवा लें, जिससे किसी भी सरकारी योजना के लाभ से वंचित न रहना

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!