चकरनगर,इटावा। थाना चकरनगर क्षेत्र अंतर्गत यमुना पुल के नीचे शुक्रवार सुबह एक 22 वर्षीय अज्ञात युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव पुल के ठीक नीचे पाए जाने से प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है। समाचार लिखे जाने तक मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे यमुना तलहटी में खेतों की ओर गए ककरैया गांव निवासी मजदूर सोनू निषाद ने शव देखा। उन्होंने तत्काल 112 नंबर पर सूचना दी। सूचना मिलते ही 112 पीआरबी मौके पर पहुंची, जिसके बाद थाना चकरनगर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची।
पुलिस ने मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी, जिसके पश्चात फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर बारीकी से जांच की। मौके से एक स्टिंग कोल्ड ड्रिंक की खाली सीसी बरामद होने की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार, घटनास्थल की परिस्थितियां संदिग्ध प्रतीत हो रही हैं।मृतका ने गुलाबी रंग की कुर्ती पायजामी व हाथ मे काला धागा बहने हुई थी। और शव से एक मीटर दूर पास मे ही तिरांगी काली लाल कोफी कलर की ऊनी स्टोल पङी थी।
फोरेंसिक जांच के उपरांत पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस इटावा भेज दिया है। फिलहाल शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।इस संबंध में थाना प्रभारी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त कराने के प्रयास जारी हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।
