• Thu. Oct 15th, 2026

GNEWS18

G-NEWS18

घुसकर मारपीट,तीन गंभीर घायल, छह के खिलाफ केस दर्ज

इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बल्लमपुर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक ही परिवार पर विपक्षियों ने घर में घुसकर हमला बोल दिया। घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पीड़िता सुखदेवी पत्नी यदुवीर सिंह ने शुक्रवार शाम करीब 5 बजे बताया कि नामजद छह लोगों ने घर में घुसकर उनके पति, बेटे और उन्हें बेरहमी से पीटा। मारपीट के दौरान सभी को गंभीर चोटें आईं।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों यदुवीर सिंह पुत्र तिलक सिंह, सुखदेवी पत्नी यदुवीर सिंह तथा अनुराग सिंह पुत्र यदुवीर सिंह को बकेवर 50 शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पीड़ित पक्ष की तहरीर पर थाना प्रभारी विपिन कुमार ने शिशुपाल, सत्यवीर, रबवीर पुत्रगण उदयवीर सिंह, सौरभ पुत्र शिशुपाल, राहुल पुत्र सुखवीर एवं मालती देवी पत्नी शिशुपाल सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *