• Fri. Oct 16th, 2026

GNEWS18

G-NEWS18

करेंट से अधेड़ की दर्दनाक मौत, पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम

इटावा: बकेवर थाना क्षेत्र के नगला सिंह गाँव में गुरुवार शाम बकरी चराने गए संजू कुमार (37) पुत्र छिदामी की करंट लगने से मौत हो गई।मृतक के भाई हरिशंकर ने गुरुवार रात 9:15 बजे बताया कि गाँव के ही किसान के खेत में लगे समर पंप की बिजली केबल जमीन पर बिछी है। केवल मे कट मे हुई पड़ी थी। संजू कुमार बाग में मोर के पंख उठाने गए थे, तभी केबल की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

मृतक संजू कुमार की फाइल फोटो

मृतक अपने पीछे पत्नी ज्योति, आठ वर्षीय बेटी सोनल, छह वर्षीय बेटा ऋतिक और चार वर्षीय बेटा पंकज को छोड़ गए हैं।सूचना पर भरथना तहसीलदार दिलीप कुमार, थाना प्रभारी विपिन कुमार व उप निरीक्षक विनीत पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *