Ripoter :Deepoo Singh
इटावा में माननीय मुख्यमंत्री द्वारा चलाए जा रहे अभियान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा के दिशा-निर्देशानुसार मिशन शक्ति फेस-5.0 अभियान के तहत थाना सहसों क्षेत्र के ग्राम पंचायत भवन सिन्दौस में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी चकर नगर, प्रभारी निरीक्षक, उप निरीक्षक घनश्याम सिंह, महिला आरक्षी आकांक्षा तिवारी और बबली चौधरी, तथा ऐंटी रोमियो टीम ने बालिकाओं और महिलाओं से मिलकर उन्हें महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी। प्रमुख हेल्पलाइन नंबर इस प्रकार हैं:वीमैन पावर लाइन 1090,महिला हेल्पलाइन 181,मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076,पुलिस सहायता 112,चाइल्डलाइन 1098,स्वास्थ्य सेवा 102,एम्बुलेंस सेवा 108,साइबर हेल्पलाइन 1930साथ ही, कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं को साइबर अपराधों से बचाव, व्यक्तिगत पिन सुरक्षा, तथा संदिग्ध व्यक्तियों से सावधान रहने की जानकारी दी गई।कार्यक्रम का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक श्री अलमा अहिरवार द्वारा किया गया।

