• Thu. Oct 15th, 2026

GNEWS18

G-NEWS18

Nature Guards UP-75 ने लखना में प्रथम स्थापना दिवस पर वृक्षारोपण व हवन कार्यक्रम आयोजित किया

Oplus_0

बकेवर। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय सामाजिक संगठन Nature Guards UP-75 ने शनिवार को अपने स्थापना के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। यह आयोजन लखना स्थित प्राचीन राम जानकी मंदिर परिसर (लखना चौकी के पीछे) में संपन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक विधि से हवन एवं वृक्षारोपण के साथ की गई, जिसमें सैकड़ों पौधे लगाए गए और पर्यावरण शुद्धि हेतु आहुतियाँ दी गईं। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता फैलाना और लोगों को प्रकृति से जोड़ना रहा।

इस अवसर पर कई प्रमुख अतिथिगण उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य अतिथि ब्रह्मानंद कठेरिया, उपजिलाधिकारी चकरनगर, रामानन्द मौर्य तहसीलदार चकरनगर, प्रदीप कुमार वन क्षेत्राधिकारी लखना, डॉ. राम बिहारी त्रिपाठी, टिंकू सोनी, धनंजय कुशवाहा, शिवम शुक्ला, सहित अन्य विशिष्टजन सम्मिलित हुए।

संस्था का उद्देश्य और कार्य

संस्था के प्रमुख अभय यादव ने अपने विचार साझा करते हुए कहा,Nature Guards UP-75 का उद्देश्य केवल पौधरोपण नहीं बल्कि समाज में पर्यावरण के प्रति चेतना जागृत करना है। हमें गर्व है कि हम न केवल सैकड़ों पेड़ लगा चुके हैं, बल्कि जनमानस के दिलों में प्रकृति के प्रति प्रेम भी जगा पाए हैं।संस्था की सक्रिय सदस्य दीपाशी कुशवाहा ने संस्था की आगामी योजनाओं और गतिविधियों की जानकारी दी।

युवाओं की भागीदारी रही उल्लेखनीयकार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के युवा सदस्य ओमजी पोरवाल, आख्या पोरवाल, मानसी कुशवाहा, मानसी पोरवाल, सर्वज्ञ पोरवाल, सक्षम कुशवाहा, नव्या ओमर, इशिका और वैष्णवी पाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।यह आयोजन स्थानीय निवासियों, छात्रों, युवाओं और अधिकारियों के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध हुआ। Nature Guards UP-75 ने अपने समर्पण और निरंतर प्रयासों से पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में एक सशक्त पहचान बनाई है।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *