• Thu. Oct 15th, 2026

GNEWS18

G-NEWS18

Crime: दो पक्षों में विवाद, एक किया कुलहड़ी से लहुलूहान करने का आरोप

ByG-News18

Jun 7, 2025

इटावा के बकेवर थाना के लुधियानी में पीङित के चबूतरा पर गाली गलौज मना करने पर नामजद तीन युवको ने कुल्हाड़ी से हमला कर लहुलूहान कर‌ दिया


ग्राम लुधियानी थाना बकेवर निवासी नरेंद्र कुमार पुत्र स्व० छोटेलाल ने शुक्रवार देर शाम 4 बजे पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि पड़ोसी तीन नामजत युवकों ने चबूतरे पर खड़े होकर गाली गलौज कर रहे थे। जिसको लेकर मना किया तो नामजद युवकों ने कुल्हाड़ी व लाठी डंडा से हमला कर लहुलूहान कर दिया जिससे पीड़ित के सिर में गम्भीर चोट आ गयी। चीख पुकार की आवाज सुनकर लोग जब बचाने आए तो नामजद युवक जान से मारने की धमकी देकर भाग गये। परिजनों ने उसे लहुलूहान हालत में बकेवर थाने लाए, जहां पर पुलिस ने घायल व्यक्ति को बकेवर 50 शैय्या अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *