• Thu. Oct 15th, 2026

GNEWS18

G-NEWS18

बकेवर नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में विकास कार्यों पर हुआ मंथन

बकेवर नगर पंचायत की बोर्ड बैठक आधिशाषी अधिकारी एवं चेयरमैन और सपा सांसद नवागंतुक प्रतिनिधि की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी। बोर्ङ बैठक में सभी सभासदों की उपस्थिति रही। बोर्ड बैठक के दौरान सभी सभासदों ने अपनी अपनी वार्डों की नाली सङक निर्माण पानी साफ सफाई कूङा प्रबंधन व प्रचार प्रसार के लिए एल ङी टीवी आदि प्रस्ताव पर मोहर लगी।

बकेवर नगर पंचायत की बोर्ड बैठक शुक्रवार को अधिशासी अधिकारी श्याम बच्चन सरोज एवं अध्यक्ष विवेक यादव उर्फ सन्नी यादव और सपा सांसद नवागंतुक प्रतिनिधि ज्वाला प्रसाद कठेरिया की अध्यक्षता में संयुक्त रूप से बोर्ड बैठक आयोजित की गई ,जिसमें सभी सभासदों की उपस्थित रही। बोर्ड बैठक में सभासद विकास रमन ने बकेवर पब्लिक स्कूल वाली गली में पुलिया निर्माण के साथ गौरइया मंदिर के पास नाली मे पोल हटवाने की मांग की।सभासद भोलू खान ने बकरीद के त्योहार पर नगर में साफ सफाई को लेकर मांग रखी पुष्पेंद्र कुमार त्रिपाठी ने गांधी नगर वाली गली में जल जीवन मिशन योजना के ठेकेदार ने गली खोदकर ङालने से वार्ङ के लोगों को परेशानी होने‌ को लेकर जल्द काम करवाने की मांग की है। सभासद कामिल ने नगर पंचायत में सोलर प्लांट होने के बाद लाइट जाने के बाद नगर में अंधेरा रहता है जिसे सोलर प्लांट से लाइट चालू करवाने के साथ हाईवे ओवर ब्रिज के पास बने फुबरा को चालू करवाने की मांग रखी गयी। सपा सांसद प्रतिनिधि ज्वाला प्रसाद कठेरिया ने सुभाष नगर में जल निकासी और नगर का कूङा प्रबंधन व नगर में मच्छरों के लिए दवा छिड़काव व नगरवासियों को सुबह दोपहर व शाम को पानी की सप्लाई देने को लेकर अपनी बात रखी। बोर्ड बैठक में दो अहम नगर के कूङा प्रबंधन और प्रचार प्रसार के लिए चौराहे पर एलइडी टीवी लगवाने के प्रस्ताव पर मोहर लगी।
बोर्ङ बैठक मे बाबू सुक्रत शरन, अनूप कुश्वाहा आयुष बब्लू त्रपाठी, महेन्द्र निर्मला देवी, राकेश सविता अमर सिंह तारावती आदि मौजूद रहे।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *