• Mon. Feb 23rd, 2026

बकेवर नगर पंचायत के नेतृत्व में पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान सम्मेलन कार्यक्रम हुआ

इटावा के बकेवर कस्बा औरैया रोड स्थित शुक्रवार दोपहर राजमाता गेस्ट हाउस में बकेवर नगर पंचायत के नेतृत्व में पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान सम्मलेन कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता इकदिल पूर्व चेयरमैन सौरभ दीक्षित ने की। जिसमें भाजपा की महिला मोर्चा उपाध्यक्ष नीतू नारायण मिश्रा व सोनिया चक व मंडल अध्यक्ष सुशील राजपूत और बकेवर चेयरमैन विवेक यादव उर्फ सन्नी यादव की अगुवाई में कार्यक्रम हुआ।

माता अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर माल्यार्पण कर इन्हें याद किया।कार्यक्रम मुख्य अतिथि श्री दीक्षित ने माता अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर प्रकाश डाला ।कहा कि अभी तक हमारे महापुरुषों के इतिहास को दबाया गया है। मुगलों के इतिहास को हम लोगों को बताया गया। अब देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अपने महापुरुषों के इतिहास को जन-जन तक पहुंच कर जागरूकता कार्यक्रम के तहत चलाए जा रहे। जनपद से लेकर तहसील ब्लाक अब नगर पंचायतों के तहत जन जन तक माता अहिल्याबाई होलकर के इतिहास को पहुंचाने का काम किया जा रहा है। माता अहिल्याबाई होलकर पाल समाज से आती है जो की पाल समाज को अब तक अहिल्याबाई होलकर के बारे में पता ही नहीं था अब उन्हें अपने इतिहास और महापुरुषों के बारे में बात कर जागरूक किया जा रहा है। मुख्य अतिथि ने पाल समाज से शशांक धनगर महेश पाल डीलर छोटू शिववीर सिंह पाल, सत्यवीर लाले पाल रवि पाल आदि एक दर्जन से अधिक लोगों को फूलमाला और अंग वस्त्र पेंट कर उनका स्वागत किया कार्यक्रम का संचालन सभासद पुष्पेंद्र कुमार ने किया। कार्यक्रम के दौरान महामंत्री विनोद सिंह चौहान ,बाबू सुक्रत शरन, बब्लू त्रिपाठी, अनूप कुशवाहा, आयुष, रंजीत भगत, अनुज सविता, दीपू राजपूत, कामिल, कल्लू दीक्षित पुरुषोत्तम मिश्रा भारी संख्या में कार्यकर्ता नेता एवं बकेवर नगर पंचायत के कर्मचारी मौजूद रहे।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!