• Sun. Feb 22nd, 2026

ताइक्वांडो से खेलो इंडिया वूमेंस लीग में जिले की बेटी आराध्या ने रचा नया कीर्तिमान

इटावा संवाद:- इटावा जिले की बेटी आराध्या ने रचा नया कीर्तिमान।आराध्या सिंह बनी इटावा की ताइक्वांडो से खेलो इंडिया वूमेंस लीग में जगह बनाने वाली प्रथम महिला खिलाड़ी यह कीर्तिमान आराध्या सिंह ने अपनी निरंतरता एवं लगनशीलता से सार्थक किया है,उनकी कोच नबीला जी ने बताया कि जूनियर फीमेल अंडर 68 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक विजेता होने के पश्चात यह स्थान प्राप्त किया है। जिले के महासचिव हिमांशु यादव जी ने बताया कि आराध्या पहली बालिका खिलाड़ी है, जिन्होंने दो प्रतियोगिता में अपना स्थान सुनिश्चित किया है,उन्होंने एकल पूमसे में भी अपना स्थान सुनिश्चित किया है।आराध्या ने कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है।

आराध्या सिंह करमगंज पुराना गुरुद्वारा के समीप की निवासी है। उनकी मां प्रतिष्ठा राजपूत जी पार्लर का कार्य करती है। पिता का कोरोना के समय देहसवान हो जाने के समय से काफी कठिनाइयों का सामना करते हुए ,बच्ची ने अपनी लगन को बनाए रखा,वही कोच नबीला जी ने उसका निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान करते हुए उसे प्रेरित किया।आराध्या की सफलता में उनके मामा का भी भरसक सहयोग रहा है। खेलो इंडिया वूमेंस लीग का पहला स्टॉप समा इंडोर कॉम्लेक्स वडोदरा में 29 अगस्त से 1 सितम्बर को होना सुनिश्चित हुआ है।

जिसमे कई प्रदेश की बालिका खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की इस मुहिम का ही परिणाम है जो खेलो इंडिया में सभी बालिका खिलाड़ी जो भी पदक विजेता रहेगी उन्हें केंद्र सरकार की ओर से खेलो में आई वेकेंसी में प्राथमिकता प्रदान की जायेगी। इटावा जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष इंजीनियर हरि किशोर तिवारी जी ,उपाध्यक्ष डॉ प्रत्युष तिवारी जी,मीडिया प्रभारी तरुण गुप्ता जी,श्याम जी ने बच्ची के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!