• Thu. Oct 15th, 2026

GNEWS18

G-NEWS18

भाजपा प्रथम मण्डल चलाएगी सदस्यता अभियान – विवेक गुप्ता

इटावा संवाद:- भारतीय जनता पार्टी इटावा प्रथम मंडल ने सदस्यता अभियान की कार्यशाला का आयोजन किया।
प्रथम मण्डल की सदस्यता कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में जिला सदस्यता प्रभारी डाक्टर रमाकांत शर्मा एवम विशिष्ट अथिति के रूप में मंडल प्रभारी संजीव भदौरिया उपस्थित रहे।मण्डल अध्यक्ष विवेक गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार भारतीय जनता पार्टी इटावा प्रथम मण्डल अपने मण्डल के अंतर्गत दो लाख पचास हजार सदस्य बनाएगी।

सदस्यता कार्यशाला में जिला सदस्यता कार्यशाला प्रभारी डा. रमाकांत शर्मा ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए बताया की इस सदस्यता अभियान में जिले से लेकर के बूथ समिति के सभी कार्यकर्ता लगने वाले है एक बार पुनः सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से भारतीय जनता पार्टी सदस्यता के आधार पर विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी बनने वाली है।

सदस्यता कार्यशाला में मुख्यरूप से
जिला उपाध्यक्ष विक्रम अग्रवाल क्षेत्रीय महामंत्री किसान मोर्चा विकास भदौरिया अनसूचित मोर्चा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य नाथू राम गोयल, मंडल सदस्यता टीम, के साथ मंडल पदाधिकारी, शक्ति केन्द्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष,पूर्व मंडल अध्यक्ष, सभासद पूर्व वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *