• Wed. May 6th, 2026

महिलाएं स्वावलंबी बनेंगी, आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त होंगी

इटावा संवाद: उत्तर  राज्य ग्रामीण अजीविका मिशन जनपद  के तत्वावधान में ग्रामीण गरीब परिवार की महिलाओं को समूह से जोड़ने का अभियान का शुभारंभ किया गया। इसके लिए कासगंज आईसीआरपी के 19 दल की 94 सदस्यों को भेजा गया।अजय कुमार गौतम (आईएएस) मुख्य विकास अधिकारी ने दल को रवाना करते हुए कहा कि जनपद इटावा की महिलाएं प्रदेश के दूरस्थ जनपदों में जाकर ग्रामीण क्षेत्र के वंचित परिवार की महिलाओं को आजीविका मिशन से जोड़कर जनपद का नाम रोशन कर रही है। इटावा की महिलाएं अब कासगंज में भी समूह का गठन / प्रशिक्षण का कार्य करेगी। जब आर्थिक रूप से महिलाएं स्वावलम्बी होगी, तो परिवार और समाज भी सशक्त होगा। शुभकामनाएं देते हुए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

शरद कुमार श्रीवास्तव उपायुक्त स्वत: रोजगार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में गरीबी उन्मूलन एवं आर्थिक सशक्तिकरण से महिलाएं सशक्त हो रही है। इन्हें विभिन्न आर्थिक गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है। समूह से गरीब महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक सहायता मिली है।डॉ. नन्दकिशोर साह जिला मिशन प्रबंधक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के निर्धन परिवार की महिलाओं को संगठित करते हुए आर्थिक उन्नयन के लिए जागरूक करेगी।मौके पर दल को रिसीव करने के लिए जनपद कासगंज से ब्लॉक मिशन प्रबंधक सुभाष चंद्र एवं रामकुमार मौजूद रहे। रंजना, जैनव, पॉपी सिंह, प्रियंका, संगीता, शांति, राजरानी, राजकुमारी, सुनीता सहित सभी सीआरपी मौजूद रही।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!