• Thu. Oct 15th, 2026

GNEWS18

G-NEWS18

विकास कार्यों का निरीक्षण कर बीडीओ ने लगाए पौधे

अमृतसर सरोवर पर पौधारोपण करते वीडीओ एवं एङीओ ग्रामीण व ग्राम प्रधान

इटावा संवाद: महेवा विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत बहेड़ा में चल रहे विकास कार्यों का खंड विकास अधिकारी महेवा सूरज सिंह और सहायक विकास अधिकारी पंचायत इंद्रपाल सिंह भदौरिया ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। साथ ही अमृत सरोवर पर पौधारोपण कर पर्यावरण बनाए रखने की ग्रामीणों से अपील की है।इस मौके पर ग्राम प्रधान विजय प्रताप सिंह सेंगर,सचिव अशोक सिंह परिहार भी मौजूद रहे ।

प्राप्त विवरण के अनुसार बीडीओ महेवा सूरज सिंह ने सहायक विकास अधिकारी इंद्रपाल सिंह भदौरिया के साथ पहुंचकर विकास कार्यों का निरीक्षण किया तथा मनरेगा,राज्य वित्त,पंद्रह वित्त से चल रहे कार्यों को भी देखा। अमृत सरोवर के अधूरे कार्य को पूरा करने तथा गति प्रदान करने का निर्देश दिए।
वहीं उन्होंने ग्राम प्रधान के साथ पौधारोपण भी किया।इस मौके पर तकनीकी सहायक सतीश कटियार,रोजगार सेवक सतीश कुमार,सदस्य पाल, राघवेंद्र सिंह,गोपाल सेंगर आदि मौजूद रहे।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *