• Thu. Oct 15th, 2026

GNEWS18

G-NEWS18

डीएम-एसएसपी ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

इटावा संवाद। जिलाधिकारी अवनीश राय व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन को निष्पक्ष व सकुशल संपन्न कराने तथा शांति व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु तथा जुमा की नमाज के अवसर पर शान्ति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु पक्का तालाब चौराहे से नौरंगाबाद चौराहा, नौरंगाबाद चौराहा से कोतवाली से 22 ख्वाजा होते हुए नुमाइश चौराहे तक जनपद भ्रमण कर शुक्रवार जुमा की नमाज को शांतिपूर्ण व सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने जनमानस को शांत व सुरक्षित माहौल में लोकसभा चुनाव सकुशल संपन्न कराने का संदेश दिया व लोगों को अफवाहों पर ध्यान न देने एवं अफवाहों को फैलने से रोकने हेतु अपीलकी गई एवं ड्यूटी में लगे अधिकारियों, कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने प्राथमिक विद्यालय महोला विकास क्षेत्र सैफई एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय 1-8 कंपोजिट विद्यालय चकूपुर विकासखंड सैफई बूथों की व्यवस्था हेतु जायजा लिया। उन्होंने वहां पर बने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर बिजली, पानी, रैंप,सुरक्षा व्यवस्था, सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को देखा एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने वहां पर उपस्थित सभी मतदान केन्द्रों पर ग्राम प्रधान एवं ग्राम वासियों को मतदान निष्पक्ष, निर्भीक व भयमुक्त होकर मतदान किए जाने हेतु जागरूक किया। उन्होंने कहा कि कोई भी हिस्ट्री सीटर या अन्य अपराधी आपको परेशान करता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। निरीक्षण के दौरान अपरजिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी सैफई दीपशिखा, क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार, लेखपाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।सुरक्षा व्यवस्था, सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को देखा एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *