• Thu. May 7th, 2026

कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा शुरु

ग्राम नगला कले में कलश यात्रा निकालते परीक्षित व आयोजक


इटावा संवाद : कस्बा लखना के समीपवर्ती ग्राम नगला कले में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आगाज भव्य कलश यात्रा के साथ पूर्ण धार्मिक विधि-विधान के साथ हुआ। कलश यात्रा मन्दिर से शुरू हुई। महिलाएं पीताम्बर वस्त्र धारण करके सिर पर कलश रखकर बैंडबाजों की धुन पर थिरकने को मजबूर हुई।

कलश यात्रा का पूजन मुख्य यजमान विधावती शिवराम सिंह यादव मास्टर ने करवाया। वैदिक मंत्रोचारण के साथ पूजन कथा वाचक आचार्य वृजविहारी जी महाराज श्रीधाम वृन्दावन ने करवाया। कलश यात्रा का गाँव में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। कलश यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं कलश व श्रीफल लिए चल रही थी। कलश यात्रा में सबसे आगे भक्ति सागर की स्वर लहरियां बिखेरता बैंड बाजा चल रहा था। श्रद्धालु भक्ति रचनाओं पर झूमते हुए आगे बढ़ रहे थे। यात्रा मुख्य मार्गों से होती हुई कथा स्थल पहुंची। यात्रा में बड़ी संख्या में गाँव व आसपास क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिक शामिल थे।

दोपहर बाद श्रीमद् भागवत कथा का आगाज हुआ। कथा व्यास वृजविहारी जी महाराज वृंदावन धाम ने श्रीमद् भागवत के महात्मय के बारे में विस्तार से बताया व कहा कि कथा श्रवण का फल भाग्यशाली को मिलता है। भगवान को पाने के लिए भाव का होना जरूरी है व परमात्मा कण-कण में विद्यमान है।

वहीं आयोजक सुनीता देवी,कृपाल सिंह यादव (एस आई)राजेश कुमार,राजपाल सिंह आदि ने बताया कि कथा प्रारंभ हो गयी जो कि 3 अप्रैल तक चलेगी वहीं 4 अप्रैल को बिशाल भंडारे का आयोजन होगा। सभी गाँव व आसपास क्षेत्र के कथाप्रेमियों से कथा का श्रवण करने की अपील की है।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!