• Thu. Oct 15th, 2026

GNEWS18

G-NEWS18

राम के काज में राम भक्तों ने घर-घर पहुंचाये पूजित अक्षत व भव्य राम मंदिर का चित्र

बरेली। मेरी बरेली मेरी अयोध्या का नारा लगाते हुए रामरथ लेकर रामदूत आज शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान को निकले।

प्रभु श्रीराम का गुणगान करते हुए राम भक्तों की टोली ने आज सुरेश शर्मा नगर, चाणक्यपुरी, शिवपुरी और प्रभात नगर क्षेत्र में घर-घर जाकर पूजित अक्षत और अयोध्या धाम में बन रहे भव्य श्रीराम मंदिर का चित्र भेंट किया।

इस अभियान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र जी, महानगर अध्यक्ष पवन कुमार अरोड़ा, संघ के महानगर कार्यवाह डॉ विमल यादव शामिल रहे।

सभी राम भक्तों ने अनुरोध किया कि वह 22 जनवरी को अपने-अपने क्षेत्र के मंदिर में प्रभु श्रीराम का गुणगान करते हुए अयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा का अवलोकन करें, उन्होंने यह भी कहा की रात्रि में अपने घरों पर दीपावली जैसी रोशनी की भी व्यवस्था करें। दीपक जलाकर घर और क्षेत्र को रोशन करें।

इस अभियान में शीतल गुलाटी, अनुराग अग्रवाल, गुलशन आनंद, गब्बर सिंह, विवेक अग्रवाल, मंगलेश सक्सेना, बबीता, आशुतोष अग्रवाल, आरेन्द्र अरोड़ा कुकी व रामदयाल मोहता सहित बड़ी संख्या में राम भक्त शामिल हुए।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *