• Thu. Oct 15th, 2026

GNEWS18

G-NEWS18

अंतरराष्ट्रीय संस्था प्रहरी मंच की काव्य गोष्ठी आयोजित

बरेली। सैन्य, अर्ध सैन्य एवं पुलिस परिवारों से संबंधित कवि एवं कवियत्रियों की अंतर्राष्ट्रीय संस्था प्रहरी मंच की गोष्ठी गूगल मीट पर आयोजित की गई। इस राष्ट्रीय गोष्ठी में मुख्य आतिथ्य राष्ट्रीय गज़लकार नरेश नाज़, अध्यक्षता ग्लोबल प्रेसिडेंट प्रख्यात कवियत्री शालू गुप्ता एवं संचालन राष्ट्रीय अध्यक्षा कवियत्री डॉक्टर मेजर प्राची गर्ग ने बहुत सुंदर रूप में किया।


इस काव्य गोष्ठी में विशेष रूप से बरेली के कवि ऋषि कुमार च्यवन,श्रीमती नीता गुप्ता, हरियाणा से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रख्यात कवि राजपाल यादव, बंगाल से अणिमा, दिल्ली अध्यक्षा प्रख्यात कवियत्री डाॅ ममता झा, हरियाणा से शत्रुघन यादव, उत्तर प्रदेश से नीरज त्यागी, हरियाणा से लोकेश चौधरी, दिल्ली से ही निधि भार्गव के अतिरिक्त गुजरात, बिहार, कर्नाटक, राजस्थान एवं तेलंगाना के भी कवि और कवियत्रियों ने भागीदारी की और अपनी सुंदर-सुंदर रचनाओं से सबको मोहित कर दिया।


इस अवसर पर अनेक काव्य अनुरागियों ने श्रीराम पर आधारित भी कुछ रचनाएं प्रस्तुत कीं जिन्हें काफी सराहा गया। ऋषि कुमार च्यवन द्वारा भ्रष्टाचार पर चोट करते हुए अपनी रचना प्रस्तुत की गयी।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *