इटावा के थाना चौबिया क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्राला ट्रक ने सामने से आ रहे ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा चालक आशीष (25) पुत्र संतोष कुमार शाक्य थाना चौबिया के अंतर्गत त्रिलोकपुर गांव निवासी की मौत हो गई।

हादसा इतना भयंकर था कि ई-रिक्शा करीब 300 मीटर तक ट्राला ट्रक में फंसकर घिसटता चला गया। प्रत्यक्षदर्शियों और सीसीटीवी फुटेज में यह साफ देखा गया।
आशीष अपने गांव से धान की फसल कटाने गए थे और रात करीब 11 बजे घर लौट रहे थे। घटना की सूचना पाकर पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया।
