• Sun. Feb 22nd, 2026

नदी में युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप

ByG-News18

Sep 15, 2025
Oplus_131072

इटावा के भरथना थाना क्षेत्र कस्बा गिरधारीपुरा निवासी 22 वर्षीय युवक शिवम यादव रविवार को घर से परिजनों को कुछ देर में लौटने की कहकर निकला था। देर शाम उसके साथ गए युवकों ने बैसोली गांव के पास नदी में डूबने की सूचना दी। परिजन, स्थानीय लोग और गोताखोर पूरी रात उसकी तलाश करते रहे। सोमवार दोपहर लगभग 12 बजे घटना के करीब 24 घंटे बाद सेंगर नदी से शिवम का शव बरामद हुआ। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया।

मृतक की बहन शिवानी और मामा विपिन कुमार ने आरोप लगाया कि शिवम की सुपारी देकर हत्या की गई और शव को नदी में फेंक दिया गया। उनका कहना है कि घटना स्थल से लगभग दो किलोमीटर दूर मृतक की बाइक खड़ी मिली, जिसे गुमराह करने के लिए रखा गया है।

सूचना पर थाना पुलिस और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने संदिग्ध दो युवकों को हिरासत में लिया है। वहीं परिजनों ने साफ कहा कि जब तक आरोपियों को जेल नहीं भेजा जाएगा, वे शव का पोस्टमार्टम नहीं कराएंगे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!