• Sun. Feb 22nd, 2026

पुलिस का बड़ा एक्शन, रेंजर पर हमला करने वाले हिस्ट्रीशीटर से मुठभेड़ 

इटावा के बकेवर व लवेदी पुलिस का एक्शन,11सितंबर को वन विभाग की टीम पर हुए हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बकेवर और लवेदी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में वांछित हिस्ट्रीशीटर अंशू चौहान उर्फ आशू और उसका साथी संजय उर्फ पुत्तन तिवारी पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए।

गौरतलब है कि 11 सितम्बर को बहादुरपुर चौराहे के पास घात लगाए बैठे लकड़ी माफियाओं ने गश्त से लौट रही वन विभाग की टीम पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया था। हमले में डिप्टी रेंजर भानु प्रताप यादव गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जबकि वन रक्षक अभय चौधरी को लाठियों से पीटा गया था। इस मामले में पुलिस ने तीन नामजद – पंचू उर्फ पंचम, अंशू चौहान उर्फ आशू और सूरज – समेत चार–पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

सोमवार देर शाम करीब 8 बजे लखना–चकरनगर मार्ग पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। आरोपी व्हाइट नेक्सन कार से भागने की कोशिश कर रहे थे, तभी पुलिस ने घेराबंदी की। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, लेकिन जवाबी कार्रवाई में अंशू चौहान के पैर में गोली लग गई। कार आम के पेड़ से टकरा गी।वही बकेवर थाना प्रभारी विपिन कुमार भी घायल हो गये।

घायल आरोपी को महेवा सीएचसी भेजा गया, सोमवार देरशाम 9:30 बजे महेवा सीएच सी अस्पताल डॉक्टरों के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मौके से पुलिस ने दो तमंचे, कारतूस और सफेद रंग की नेक्सन कार बरामद की है।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!