• Thu. Oct 15th, 2026

GNEWS18

G-NEWS18

इटावा के लाल ने मिस्टर इंडिया का खिताब जीतकर देश का नाम किया रोशन

आशीष यादव 20 जनवरी को कम्पटीशन में भाग लेने के लिए जाएंगे थाईलैंड

इटावा: फ्रेंड्स कालोनी निवासी आशीष कुमार यादव ने ग्लोबल मॉडल इंडिया कम्पटीशन में प्रतिनिधित्व करते हुए जीएमआई मिस्टर इंडिया 2024 का खिताब जीतकर न सिर्फ इटावा का बल्कि पूरे भारत देश का नाम रोशन किया है ।

शहर के एक होटल में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मिस्टर इंडिया आशीष यादव ने कहा राष्ट्रीय – स्तर के कम्पटीशन में हमने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए विजय प्राप्त की है इससे मेरे परिवार में खुशी का माहौल है ।

बता दे आशीष यादव 20 जनवरी 2025 को भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए थाईलैंड जाएंगे और वहां कम्पटीशन में प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने प्रेस वार्ता करते हुए जहां यह मेरे बचपन का सपना था जब भी राष्ट्रगान बजता था तो एक आंसू जरूर निकलता था और हम सोचते थे कि कब हम तिरंगा लेकर विदेश जाएंगे, अब मेरा वो सपना पूरा होने जा रहा है। थाईलैंड में मेरे कैरियर की शुरुआत है, जहां हमे भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।

उन्होंने कहा कि मेरी इस कामयबी के पीछे मेरे माता-पिता का बहुत बड़ा योगदान रहा है, जो लोग चाहते हैं इस कम्पटीशन में भाग लेकर भारत का नाम रोशन करें तो वह मेहनत करें कामयाबी जरूर मिलेगी। इससे पूर्व मिस्टर इंडिया विजेता आशीष कुमार यादव का रेलवे स्टेशन पर परिजनों, मित्रों द्वारा इटावा आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *