• Thu. Oct 15th, 2026

GNEWS18

G-NEWS18

बौद्ध भिक्षु संघ ने बौद्ध धम्म संदेश यात्रा निकाली

oplus_131072

इटावा के बकेवर कस्बा स्थित अंबेडकर पार्क से सोमवार को दस दिवसीय धम्म संदेश यात्रा निकाली गयी। इसमें बौद्ध धर्म के शांति के संदेश गूजते रहे। भगवान बुद्ध के बताएं मार्ग पर चलने की संदेश से सभी को रूबरू करने के लिए जनपद के गांव-गांव पहुंचकर जन-जन को भगवान बुद्ध के धम्म का प्रचार‌ प्रसार करेंगे। बौद्ध अनुयायियों ने उनके पदचिंहों पर चलने का संकल्प लिया।

oplus_131072

धम्म यात्रा बकेवर कस्बा अंबेडकर पार्क स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर बुद्ध वंदना की गयी। इसके बाद प्रॉपर्टी डीलर नितिन कुमार ने बौद्ध धम्म संदेश यात्रा की फीता काटकर यात्रा को रवाना किया। पूर्व चेयरमैन विनोद कुमार दोहरे ने कहा कि बौद्ध धर्म समाज के सुख और शांति के लिए किया गया है। हर प्रयास सराहनीय है बौद्ध धर्म पूरे विश्व को शांति का संदेश देता है। इनके अनुयायी इस दिशा में अच्छी पहल कर रहे हैं। इसके बाद निकाली बौद्ध धम्म संदेश यात्रा व्यासपुर नगला बल्जू नगला महासिंहपुर फतेहपुर नगला हरी शेरपुर कोठी आदि गांव में घूमने के बाद देर रात यात्रा बकेवर अंबेडकर पार्क पहुंची। बौद्ध धम्म संदेश यात्रा 10 दिन यानी 25 दिसंबर तक जनपद के हर गांव में पहुंचकर जन-जन तक बौद्ध धम्म संदेश की पहल करेंगे। बौद्ध भिक्खु संघ के भिखुनी सुचेता अमेठी स्यासन मित्रा महाराष्ट्रा प्रो० डॉ० धर्मेंद्र कुमार राजीव पोरवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष वैश्य समाज दिल्ली राजेंद्र पोरवाल डॉ० भरे कमलेश दोहरे देवेन्द्र वाथम राज कुमार कुश्वाहा गौरव , पूर्व प्रधान बृजेश ,ङाॅ कुमार, देवेन्द्र कुमार भगवत दयाल अजीत कुमार अवनीश कुमार आदि मौजूद।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *