• Wed. May 6th, 2026

बाबा साहेब की तस्वीरों पर लिखे मंत्रो को अनुयायियों को भेंट कर विचारधारा से जागरुक करने की अपील

oplus_131072

इटावा के बकेवर अंबेडकर पार्क में रात्रि  सूर्य वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारीगणों ने बाबा साहेब के अनुयायियों को बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के बताए मंत्र तस्वीरें पर लिखे हुए भेटकर उन्हें इस विचारधारा पर चलना होगा तभी देश में एकता आएगी और बाबा साहेब के विचार पर चलने का संकल्प लिया।

बकेवर अंबेडकर पार्क में रविवार को रात्रि सूर्य वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष संजय सिंह उपाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह आदि सदस्यगणों ने बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्र पर  बाबा साहब के विचार लिखी हुई तस्वीर बहुजन समाज के लोगों को भेट की गयी। तथा बाबा साहब की विचारधारा  से जोङने के लिए बाबा साहब के विचारों से लिखी तस्वीरें घर-घर तक पहुंचा रहे हैं। संगठन जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि बाबा साहेब के विचार थे कि शिक्षित बनो संघर्ष करो और संगठित रहो आज हमें इस विचारधारा पर चलना होगा। तभी देश में एकता आएगी उन्होंने हमेशा समाज के दबे कुचले तथा गरीब लोगों के हित के लिए कार्य किया। भारत में संविधान बनकर देश में कानून स्थापित किया।आज हमें अलग-अलग जाति को छोड़कर सब को एक धागे में प्रयोग कर रहना होगा। ऐसे ही उग्दार डॉ० भीमराव अंबेडकर की विचारधारा को रात्रि सूर्य वेलफेयर एसोसिएशन के तहत लोगों को घर घर तक विचारों से जागरूक किया जा रहा है।इस दौरान रात्रि सूर्य वेलफेयर एसोसिएशन जिलाध्यक्ष संजय सिंह और उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह एवं समस्त सदस्य गणों ने बकेवर पूर्व चेयरमैन विनोद कुमार दोहरे समेत तोता राम शिवेन्द्र जगदीश बाबू अजीत कुमार राज कुमार कुश्वाहा तमाम बाबा साहब के अनुयायियों को विचार लिखे हुए चित्र बैठकर विचारधारा का आगे बढ़ाने की अपील की गयी।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!